• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Jansandesh Express News
Advertisement
  • Home
  • National
    • Chandigarh
    • Haryana
    • Himachal
  • International
  • Punjab
    • Doaba
    • Majha
    • Malwa
  • Political
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • Chandigarh
    • Haryana
    • Himachal
  • International
  • Punjab
    • Doaba
    • Majha
    • Malwa
  • Political
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
No Result
View All Result
Jansandesh Express News
No Result
View All Result
Home Punjab

संगरूर उपचुनाव में कम हुआ AAP का ‘मान’, अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह की बड़ी जीत

खासतौर पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से मान सरकार बैकफुट पर रही है।

Chief Editor by Chief Editor
June 26, 2022
in Punjab
0
संगरूर उपचुनाव में कम हुआ AAP का ‘मान’, अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह की बड़ी जीत
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सीएम भगवंत मान के इस्तीफे से खाली संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आप कैंडिडेट गुरमैल सिंह को 7000 वोटों से मात दी है। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था। खासतौर पर कानून व्यवस्था के मामले में आम आदमी पार्टी सरकार सवालों के घेरे में रही हैं। सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से मान सरकार बैकफुट पर रही है।

सिमरजीत सिंह ने कहा-थैंक यू

जीत के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने फेसबुक पर लिखा, थैंक यू। मान को यह जीत 29 साल के अंतराल के बाद मिली है। वह 1999 में संगरूर से सांसद थे। इसके बाद सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। मान ने कहा कि यह उन लोगों की जीत है जो आम आदमी पार्टी के कुशासन के खिलाफ मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी की गैर-अनुभवी सरकार को सबक सिखाया है। यहां की आप सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है और यहां के लोगों ने इस समीकरण को नकार दिया है।

अब आप का कोई सांसद नहीं
संगरूर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की हार से माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही लोगों की सरकार से नाराजगी दिखी है। संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान लगातार दो बार चुने गए थे, ऐसे में यहां से हार होना बड़ा संकेत है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) पूर्व में सत्ता में रही अकाली दल से अलग होकर बनी पार्टी है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुखिया भी सिमरनजीत सिंह मान ही हैं। इस हार के साथ ही आम आदमी पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिधित्व भी खत्म हो गया है। गौरतलब है कि भगवंत मान पार्टी के एकमात्र सांसद थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें सांसदी छोड़नी पड़ी थी। मान ने दो बार, 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी। 2014 के बाद से ही संगरूर आप का गढ़ माना जा रहा था। मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां पर पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

पहले भी संगरूर से सांसद रहे हैं सिमरनजीत

पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान 1999 में भी संगरूर सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्य़ा को उन्होंने मुद्दा बनाया था और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रामक प्रचार कर रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान ने ही कैंपेन की जिम्मा संभाल रखा था। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी यहां रोड शो किया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी सरकार के सभी मंत्री और 92 विधायकों ने भी प्रचार किया था। ऐसे में नतीजा यदि आम आदमी पार्टी के विपरीत आता है तो उसके लिए यह प्रतिष्ठा गंवाने जैसा होगा।

‘आप’ नेता ने माना, बदलाव जमीन पर नहीं दिख रहा

इस सीट पर महज 45 फीसदी ही मतदान हुआ था। इसके चलते माना जा रहा था कि कुछ उलटफेर हो सकता है। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा था, ‘सिर्फ 45 फीसदी ही मतदान होना इस बात का संकेत था कि सरकार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। हमने बदलाव के लिए वोट दिया था, लेकिन वह दिख नहीं रहा है। नौकरशाह फैसले ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।’

Previous Post

दोस्तों संग नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Next Post

यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना SYL, ये है बड़ी वजह !

Chief Editor

Chief Editor

Next Post
यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना SYL, ये है बड़ी वजह !

यूट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना SYL, ये है बड़ी वजह !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ਜੈ ਮਾਂ ਵੈਸ਼ਨੋ ਕਲੱਬ ਅਬਦੁੱਲਾਪੁਰ ਵੱਲੋ 25ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਲੰਗਰ ਤੇ ਜਗਰਾਤਾ 24-25 ਨੂੰ

ਜੈ ਮਾਂ ਵੈਸ਼ਨੋ ਕਲੱਬ ਅਬਦੁੱਲਾਪੁਰ ਵੱਲੋ 25ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਲੰਗਰ ਤੇ ਜਗਰਾਤਾ 24-25 ਨੂੰ

September 24, 2022
ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਲੱਕੀ ਡਰਾਅ ’ਚ ਕੂਪਨ ਨੰਬਰ 87866 ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਸਕੂਟੀ

ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਲੱਕੀ ਡਰਾਅ ’ਚ ਕੂਪਨ ਨੰਬਰ 87866 ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਸਕੂਟੀ

March 8, 2023

ਪ੍ਰੀ-ਰਿਕਰੂਟਮੈਂਟ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕੇਡਰ 25 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ

July 20, 2022
ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਡੋਰੀ ਅਰਾਂਈਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਥਾਪੜਾ

ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਡੋਰੀ ਅਰਾਂਈਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਥਾਪੜਾ

July 9, 2022
“10 Lakh Jobs In 18 Months”: PM’s Order For Hiring On “Mission Mode”

“10 Lakh Jobs In 18 Months”: PM’s Order For Hiring On “Mission Mode”

0
CCI approves acquisition of AirAsia India by Air India

CCI approves acquisition of AirAsia India by Air India

0
PM Modi directs recruitment of 10 lakh people in next 1.5 years: PMO

PM Modi directs recruitment of 10 lakh people in next 1.5 years: PMO

0
88% drop in Google searches for ‘buying NFTs’ as crypto market crashes

88% drop in Google searches for ‘buying NFTs’ as crypto market crashes

0
ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

June 6, 2024
पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

February 21, 2024
ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਚੌਥੇ ਥੰਮ ਪ੍ਰੈੱਸ/ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਭੈਅ ਮੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਚੌਥੇ ਥੰਮ ਪ੍ਰੈੱਸ/ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਭੈਅ ਮੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

November 16, 2023
ਆਗਾਮੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਮਿਲੇਗੀ : ਬ੍ਰਹਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ

ਆਗਾਮੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਮਿਲੇਗੀ : ਬ੍ਰਹਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ

August 13, 2023

Recent News

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Contact us

Jansandesh Express
Gandhi Market, Rahimpur Chowk,
Phagwara Road, Hoshiarpur, Punjab, India.

Ph: +91-9809866667
email: [email protected]

Recent News

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

June 6, 2024
पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

February 21, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 Jansandesh Express News Portal - Website Developed by: iTBRAINS.

No Result
View All Result
  • Home 1

© 2022 Jansandesh Express News Portal - Website Developed by: iTBRAINS.