• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Jansandesh Express News
Advertisement
  • Home
  • National
    • Chandigarh
    • Haryana
    • Himachal
  • International
  • Punjab
    • Doaba
    • Majha
    • Malwa
  • Political
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • Chandigarh
    • Haryana
    • Himachal
  • International
  • Punjab
    • Doaba
    • Majha
    • Malwa
  • Political
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
No Result
View All Result
Jansandesh Express News
No Result
View All Result
Home National

चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहला कदम बढ़ाया, हिमाचल और गुजरात में अग्नि परीक्षा

अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे एवं सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समन तथा अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों ने हाल के दिनों में कांग्रेस की गतिविधियां ही बढ़ाई हैं।

Chief Editor by Chief Editor
June 19, 2022
in National
0
चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहला कदम बढ़ाया, हिमाचल और गुजरात में अग्नि परीक्षा
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने पुनरूत्थान के नये पथ पर चल चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए हाल में गठित कार्य बल के अपनी रणनीति पर काम शुरू कर देने के साथ आगामी महीनों में बदलाव नजर आने लगेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव माकन ने कहा कि पांच वर्षों से अधिक समय से पदों पर रहे पार्टी पदाधिकारियों को क्रमिक रूप से हटाया जाएगा तथा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फार्मूला, जैसा कि उदयपुर में सहमति बनी थी, लागू किया जाएगा।’रणदीप सिंह सुरजेवाला को संचार प्रभारी पद से हटाकर जयराम रमेश को नियुक्त किया जाना एक से अधिक पदों से नेताओं को कार्य मुक्त करने का पहला बड़ा संकेत है। सुरजेवाला सात साल तक इस पद रहे और 2020 में एआईसीसी महासचिव, कर्नाटक, नियुक्त किये जाने के बाद भी मीडिया प्रमुख के पद पर बने रहें।

माकन ने कहा, ‘हमने उदयपुर घोषणापत्र द्वारा निर्धारित पथ पर चलना शुरू कर दिया है। चिंतन शिविर के नतीजे पार्टी और इसके कामकाज में शीघ्र देखने को मिलेंगे।’ संचार विभाग का विस्तार किये जाने के विषय पर पार्टी के अंदरूनी लोगों ने कहा कि सभी प्रदेश इकाइयों को अब इसकी शाखाओं के तहत लाया गया है ताकि बेहतर समन्वय और एक समान संदेश का प्रसार सुनिश्चित हो सके। सूत्रों ने बताया कि संचार शाखा शोध एवं ‘डेटा एनालिटिक्स’ पर विशेष इकाइयां रखने के लिए भी गठित की गई है। पार्टी के नेता इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि युवाओं का गुस्सा सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।

साल के अंत में पार्टी भरेगी दम

कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रमुख नीरज कुंदन ने कहा, ‘पहले किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। अब युवा आंदोलन कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने आज जंतर-मंतर पर अपने सत्याग्रह के जरिए उन युवाओं की चिंताओं को आवाज देने का संकल्प लिया, जो अनश्चित भविष्य को लेकर डरे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि लोगों के बीच बढ़ती बेचैनी को स्वर देने की कांग्रेस की क्षमता इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उसमें नई ऊर्जा का संचार होने की गति को बढ़ाएगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में भी दिखा नई ऊर्जा

कांग्रेस में नई ऊर्जा आने का संकेत उस समय भी देखने को मिला जब नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए राहुल गांधी को समन जारी किया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएं, दिल्ली पुलिस की कठोर कार्रवाई का बहादुरी से सामना किया और अपने नेता के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की।’ हालांकि, चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की डगर अब भी कठिन है, पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा को चुनौती देने के मुश्किल कार्य का सामना कर रही है।

केवल दो राज्यों में अपने बल बूते सत्ता में

इन चुनावों में जीत हासिल करना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह केवल दो राज्यों (राजस्थान और छत्तीसगढ़) में अपने बूते सत्ता में है। कांगेस के समक्ष एक अन्य चुनौती विपक्षी खेमे का केंद्र बिंदु बनने की भी है क्योंकि शायद ही किसी भी दल ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे राहुल गांधी के समर्थन में सार्वजनिक रूप से बयान दिया हो। वहीं, कांग्रेस की योजनाओं के प्रति सशंकित पार्टी के एक अंदरूनी नेता ने कहा, ‘उदयपुर में जो कुछ हुआ वह उदयपुर में ही रह गया। पार्टी में नयी जान फूंकने का लंबित मुद्दा अब भी लंबित है।’

Previous Post

काबुल हमले के बाद भारत का बड़ा कदम, 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को ई-वीजा

Next Post

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन में सरकार, 35 वाॅट्सऐप ग्रुप बैन, 10 गिरफ्तार

Chief Editor

Chief Editor

Next Post
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन में सरकार, 35 वाॅट्सऐप ग्रुप बैन, 10 गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन में सरकार, 35 वाॅट्सऐप ग्रुप बैन, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Stay Connected test

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ਜੈ ਮਾਂ ਵੈਸ਼ਨੋ ਕਲੱਬ ਅਬਦੁੱਲਾਪੁਰ ਵੱਲੋ 25ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਲੰਗਰ ਤੇ ਜਗਰਾਤਾ 24-25 ਨੂੰ

ਜੈ ਮਾਂ ਵੈਸ਼ਨੋ ਕਲੱਬ ਅਬਦੁੱਲਾਪੁਰ ਵੱਲੋ 25ਵਾਂ ਸਾਲਾਨਾ ਲੰਗਰ ਤੇ ਜਗਰਾਤਾ 24-25 ਨੂੰ

September 24, 2022
ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਲੱਕੀ ਡਰਾਅ ’ਚ ਕੂਪਨ ਨੰਬਰ 87866 ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਸਕੂਟੀ

ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਲੱਕੀ ਡਰਾਅ ’ਚ ਕੂਪਨ ਨੰਬਰ 87866 ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਸਕੂਟੀ

March 8, 2023

ਪ੍ਰੀ-ਰਿਕਰੂਟਮੈਂਟ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕੇਡਰ 25 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ

July 20, 2022
ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਡੋਰੀ ਅਰਾਂਈਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਥਾਪੜਾ

ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਡੋਰੀ ਅਰਾਂਈਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਥਾਪੜਾ

July 9, 2022
“10 Lakh Jobs In 18 Months”: PM’s Order For Hiring On “Mission Mode”

“10 Lakh Jobs In 18 Months”: PM’s Order For Hiring On “Mission Mode”

0
CCI approves acquisition of AirAsia India by Air India

CCI approves acquisition of AirAsia India by Air India

0
PM Modi directs recruitment of 10 lakh people in next 1.5 years: PMO

PM Modi directs recruitment of 10 lakh people in next 1.5 years: PMO

0
88% drop in Google searches for ‘buying NFTs’ as crypto market crashes

88% drop in Google searches for ‘buying NFTs’ as crypto market crashes

0
ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

June 6, 2024
पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

February 21, 2024
ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਚੌਥੇ ਥੰਮ ਪ੍ਰੈੱਸ/ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਭੈਅ ਮੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਚੌਥੇ ਥੰਮ ਪ੍ਰੈੱਸ/ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਭੈਅ ਮੁਕਤ ਹੋ ਕੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

November 16, 2023
ਆਗਾਮੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਮਿਲੇਗੀ : ਬ੍ਰਹਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ

ਆਗਾਮੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਮਿਲੇਗੀ : ਬ੍ਰਹਮ ਸ਼ੰਕਰ ਜਿੰਪਾ

August 13, 2023

Recent News

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Contact us

Jansandesh Express
Gandhi Market, Rahimpur Chowk,
Phagwara Road, Hoshiarpur, Punjab, India.

Ph: +91-9809866667
email: [email protected]

Recent News

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਚੌਧਰੀ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ

June 6, 2024
पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

पेड़ से कार टकराने से दादा-पोते की मौके पर हुई मौत; 2 गंभीर घायल

February 21, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2022 Jansandesh Express News Portal - Website Developed by: iTBRAINS.

No Result
View All Result
  • Home 1

© 2022 Jansandesh Express News Portal - Website Developed by: iTBRAINS.